विधानसभा शीतकालीन सत्र 14 दिसंबर से
छत्तीसगढ़ विधान सभा के शीतकालीन सत्र की घोषणा हो गई है। सत्र 14 दिसंबर से शुरू होकर 17 दिसंबर तक चलेगा। सत्र के दौरान 4 बैठकें होंगी, जिसमें वित्तीय कार्य के साथ अन्य शासकीय कार्य सम्पादित किए जाएंगे। इस संबंध में विधानसभा सचिव दिनेश शर्मा ने सूचना जारी की है।



