12वीं हिंदी पेपर लीक का बड़ा खुलासा, परीक्षा रद्द, अब इस दिनांक को दोबारा एग्जाम

12वीं हिंदी पेपर लीक का बड़ा खुलासा, परीक्षा रद्द, अब इस दिनांक को दोबारा एग्जाम

रायपुर। छत्तीसगढ़ में 12वीं बोर्ड की हिंदी परीक्षा को लेकर बड़ा फैसला लिया गया है। पेपर लीक की आशंका के चलते छत्तीसगढ़ माध्यमिक शिक्षा मंडल ने परीक्षा को निरस्त कर दिया है। यह परीक्षा 14 मार्च को आयोजित हुई थी।जानकारी के मुताबिक, परीक्षा से पहले सोशल मीडिया और व्हाट्सएप ग्रुपों में कुछ सवाल वायरल होने के दावे सामने आए थे। मामले को गंभीरता से लेते हुए मंडल ने तत्काल परीक्षा रद्द करने का निर्णय लिया।इस पूरे मामले में जांच शुरू कर दी गई है। रायपुर के सिटी कोतवाली थाने में एफआईआर दर्ज की गई है और साइबर सेल को भी जांच में लगाया गया है, ताकि पेपर लीक के स्रोत तक पहुंचा जा सके।

इधर, छात्र संगठनों ने भी इस फैसले के बाद विरोध दर्ज कराया है और निष्पक्ष जांच के साथ दोषियों पर सख्त कार्रवाई की मांग की है।

मंडल द्वारा जारी आदेश के अनुसार अब हिंदी विषय की परीक्षा 10 अप्रैल को दोबारा आयोजित की जाएगी। छात्रों को नई तारीख के अनुसार परीक्षा में शामिल होना होगा।